भारत

NEET में नहीं हुआ कोई भ्रष्टाचार: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

jantaserishta.com
13 Jun 2024 3:10 PM IST
NEET में नहीं हुआ कोई भ्रष्टाचार: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
x
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार से इनकार किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो घटना हमारे सामने आई है, निश्चित तौर पर उसमें दोषियों को दंड दिया जाएगा
उन्होंने कहा कि नीट में 24 लाख छात्र शामिल हुए थे। अभी सुप्रीम कोर्ट के समक्ष जो मसला चल रहा है, सरकार ने उसमें अपना पक्ष रखा है। लेकिन, यह मामला सिर्फ 1,550 छात्रों का है। उन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी देश में कई सफल परीक्षाएं आयोजित करवाती है।
धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने नीट से जुड़े मसले पर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि कुछ ग्रेटर प्रश्न उठाए गए हैं। सरकार उन प्रश्नों का संतुष्टि के साथ उत्तर देने के लिए प्रामाणिकता के साथ खड़ी है। कुछ खास घटनाएं जो सामने आई है, सरकार ने उसे गंभीरता से लिया है। इस मामले में शिक्षाविदों की एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी ने कुछ सिफारिश भी दी है। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक इन सिफारिश के आधार पर कोर्ट के समक्ष भी तथ्यों को रखा जाएगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के कामकाज पर संतोष व्यक्त करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से ही एनटीए का गठन हुआ है। एनटीए आज तीन बड़े एग्जाम सफलतापूर्वक करवाती है। इनमें नीट, जेईई और सीयूईटी शामिल हैं। इतने बड़े देश में जब 13 भाषाओं में परीक्षा होगी, विश्व के कई देशों में परीक्षा केंद्र होंगे। कई प्रकार के स्टूडेंट उसमें हिस्सा लेते हैं, जो घटना हमारे सामने आई है, निश्चित तौर पर दोषियों को उसमें दंड दिया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि मैं अभिभावकों और छात्रों को आश्वस्त करना चाहूंगा कि भारत सरकार और उसका इंस्ट्रूमेंट, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी बिल्कुल कमिटेड है।
विपक्ष ने नीट में घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा है कि मामला संसद में उठाया जाएगा। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि नीट का पेपर लीक हुआ है। मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए। यदि सरकार सीबीआई जांच के लिए तैयार नहीं है तो सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में पूरे मामले की जांच हो।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story