भारत

प्रदेश में बच्चों को 24 अगस्त को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल दवा

Shantanu Roy
24 July 2026 5:05 PM IST
प्रदेश में बच्चों को 24 अगस्त को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल दवा
x
Hospice. धर्मशाला। प्रदेशभर में 24 अगस्त को राष्ट्रीय कृमिनाशन दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों, प्ले स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों कृमि संक्रमण से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की दवा दी जाएगी। अभियान का उद्देश्य बच्चों में कृमि संक्रमण को नियंत्रित कर उनके पोषण स्तर में सुधार लाना तथा एनीमिया की समस्या को कम करना है। स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त समन्वय से यह अभियान पूरे प्रदेश में एक साथ
संचालित किया जाएगा।


जो बच्चे 24 अगस्त को किसी कारणवश दवा लेने से वंचित रह जाएंगे, उनके लिए 29 अगस्त को मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा। विद्यालयों में प्री-नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को इस अभियान के तहत शामिल किया जाएगा। दो से पांच वर्ष आयु के बच्चों को विटामिन-ए सिरप के साथ एल्बेंडाजोल की गोली दी जाएगी, जबकि छह से 19 वर्ष तक के बच्चों को केवल एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि दवा प्रशिक्षित कर्मियों और शिक्षकों की निगरानी में ही बच्चों को दी जाएगी।
Next Story