भारत
चंबा के चुराह में रुकवाया बाल विवाह, परिजनों को दी सख्त हिदायत
Shantanu Roy
27 Feb 2026 3:50 PM IST

x
Chamba. चंबा। चाइल्डलाइन चंबा की टीम ने पुलिस के सहयोग से चुराह उपमंडल में एक नाबालिग को बाल विवाह की बलि बेदी पर चढऩे से बचा लिया। इस दौरान परिजनों सहित लोगों की उपस्थिति में लडक़ी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। परिजनों को पाबंद किया गया है व सख्त हिदायत दी गई है कि वे लडक़ी की शादी तभी करवाएं जब वह बालिग हो जाए। चाइल्डलाइन टीम के समन्यवक कपिल शर्मा ने बताया कि बुधवार सवेरे चाइल्ड हेल्पलाइन में किसी ने गुप्त सूचना दी कि चुराह उपमंडल में एक 16 वर्ष 11 महीने की एक नाबालिग लडक़ी की शादी करवाई जा रही है।
सूचना यह भी थी कि शादी जबरन करवाई जा रही है। इस संबंध में सीडीपीओ तीसा को सूचित किया गया। इस पर सीडीपीओ तीसा व संबंधित सर्किल की आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ने पुलिस टीम के साथ जाकर विवाह को रुकवा दिया है। इस शादी के लिए बारात चंबा शहर के साथ लगते क्षेत्र से जाने वाली थी। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर द्वारा दुल्हा पक्ष को भी सूचित कर दिया गया है कि लडक़ी नाबालिग है और यदि यह शादी हो जाती, तो दूल्हे सहित दोनों पक्षों के परिजनों और पंडितों के खिलाफ भी मामला दर्ज हो सकता था।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





