भारत

Himachal में लगातार बढ़ रहे बाल विवाह के केस

Shantanu Roy
21 Oct 2024 10:04 AM GMT
Himachal में लगातार बढ़ रहे बाल विवाह के केस
x
Shimla. शिमला। प्रदेश में बाल विवाह के मामले बढ़ रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न पुलिस थानों में वर्ष 2020 से लेकर अब तक बाल विवाह के 32 मामले दर्ज किए हैं, इनमें सबसे अधिक मंडी जिला के पुलिस थानों में चाइल्ड मैरिज एक्ट के दस मामले दर्ज किए हैं। वर्ष 2024 में अब तक चाइल्ड मैरिज एक्ट के छह मामले दर्ज किए हैं, जिसमें पांच मंडी जिला और एक मामला शिमला में दर्ज किया है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार
प्रदेश
विभिन्न पुलिस थानों में वर्ष 2020 से 2024 में अब तक चाइल्ड मैरिज एक्ट के 32 मामले दर्ज किए हैं, जिसमें वर्ष 2020 में आठ मामले दर्ज किए गए, जिसमें चंबा जिला के तीसा पुलिस थाना, मंडी के गोहर और महिला पुलिस थानाए पुलिस जिला नूरपुर के तहत फतेहपुर पुलिस थाना, सिरमौर जिला के महिला पुलिस थाना में दो मामले और सोलन जिला के अर्की पुलिस थाना में एक, ऊना के सदर पुलिस थाना में चाइल्ड मैरिज एक्ट का एक मामला दर्ज किया है।


वहीं, वर्ष 2021 में भी चाइल्ड मैरिज एक्ट के आठ मामलों में बिलासपुर जिला के बरमाणा और झंडूता पुलिस थाना, मंडी जिला के पद्धर, महिला पुलिस थाना मंडी, सुंदरनगर पुलिस थाना, सिरमौर जिला के नाहन और शिलाई पुलिस थाना एवं ऊना के महिला पुलिस थाना में एक केस दर्ज किया है। इसके अलावा वर्ष 2022 में चाइल्ड मैरिज एक्ट के छह मामले दर्ज किए गए, जिसमें कांगड़ा के नगरोटा बगवां पुलिस थाना, किन्नौर के रिकांगपिओ पुलिस थाना,
कुल्लू
के भुंतर पुलिस थाना, सिरमौर के पुरूवाला, महिला पुलिस थाना, सोलन के दाड़लाघाट पुलिस थाना में एक मामला दर्ज किया है। वर्ष 2023 में कुल्लू के बंजार में एक और भुंतर पुलिस थाना में दो, सिरमौर के पावंटा सहिब पुलिस थाना में एक मामला दर्ज किया है। वर्ष 2024 में मंडी जिला के ऑट पुलिस थाना में एक, बल्ह पुलिस थाना में दो, गोहर में एक, जंजैहली में एक और शिमला के कुपवी में चाइल्ड मैरिज एक्ट का एक केस दर्ज किया है।
Next Story