भारत
मिठाई खाने के बाद मासूम की मौत, खाद्य सुरक्षा विभाग पर उठे सवाल
jantaserishta.com
10 Oct 2026 10:47 PM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मिठाई खाने के बाद एक मासूम की मौत हो गई है। इस घटना के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह घटना रतलाम जिले के गांव बिनोली की है, जहां जितेंद्र गोस्वामी के ढाई वर्षीय मासूम पुत्र आर्यन की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर रख दिया है। परिजनों के अनुसार, मिठाई खाने के बाद परिवार की तबीयत बिगड़ गई। मंदसौर के शासकीय चिकित्सालय में उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दी, जबकि उसके माता-पिता भी उपचाररत हैं।
इस दर्दनाक घटना के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जावरा क्षेत्र में पहले भी कथित नकली दूध के कारोबार को लेकर सवाल उठ चुके हैं। ऐसे में सवाल है कि आखिर खाद्य पदार्थों की नियमित जांच क्यों नहीं होती? क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना के बाद ही जागेगा?
त्योहारों से पहले बाजारों में मिठाइयों की बिक्री बढ़ने वाली है। ऐसे में जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग को तत्काल सघन जांच अभियान चलाकर मिठाई दुकानों, दूध विक्रेताओं और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच करानी चाहिए।
मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाए, और यदि मिलावट या दूषण की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। आमजन की सेहत से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल द्वारा दुकान पहुंचकर सेम्पलिंग की गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पूरे मामले को लेकर करनी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने सोशल अकाउंट पर खाद्य विभाग की लापरवाही और ढाई साल के बच्चे की मौत पर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





