भारत

बीमारी से नहीं हुई थी बच्चे की मौत, मां ने की थी हत्या, कॉल रिकॉर्ड से राज खुलासा

Nil dhankar
29 July 2026 9:39 AM IST
बीमारी से नहीं हुई थी बच्चे की मौत, मां ने की थी हत्या, कॉल रिकॉर्ड से राज खुलासा
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। मथुरा से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मां जैसे पवित्र रिश्ते को शर्मशार कर दिया. दरअसल, यहां थाना बलदेव क्षेत्र के छौली गांव में एक महिला ने अपने मासूम बेटे का सिर्फ इसलिए गला घोंट दिया क्योंकि वह प्रेमी से बात करने में बाधक बन रहा था. इतना ही नहीं उसने घरवालों को इसे सामान्य बताया और शव का अंतिम संस्कार करवा दिया. लेकिन घटना के बाद महीने भर पति ने उसे प्रेमी से बात करते हुए पकड़ लिया जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया.

आपको बता दें कि मथुरा जिले में थाना बलदेव क्षेत्र के छौली गांव में 28 जून को 32 वर्षीय रुचि जिंदल ने अपने तीन साल के बेटे माधव की गला दबाकर हत्या कर दी थी. आरोप है कि पति कृष्ण मुरारी गुप्ता की गैरहाजिरी में महिला प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी और बच्चे के लगातार रोने से नाराज होकर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला. रुचि ने इसके बाद बीमारी और दवा का बहाना बनाकर शव का अंतिम संस्कार करवा दिया. मामले का खुलासा 27 जुलाई को पति द्वारा पत्नी की बात सुनने और कॉल रिकॉर्ड खंगालने पर हुआ.

पुलिस और परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन आरोपी महिला रुचि ने अपने पति को फोन कर बच्चा बीमार होने की झूठी बात कही. जब परिजन बच्चे को सिम्स अस्पताल ले गए, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिवार ने पोलियो ड्राप के बाद मौत होने की आशंका में शव को दफना दिया. उधर, रुचि भी इसे बीमारी की वजह से हुई मौत बता रही थी. मगर एक महीने बाद पति ने महिला को प्रेमी से घटना का जिक्र करते सुन लिया. जिससे उसका भंडाफोड़ हो गया.

महिला के परिजनों ने पुलिस की मदद से कॉल रिकॉर्ड खंगाले तो रुचि और उसके प्रेमी के बीच लंबी बातचीत का पता चला. परिजनों के सामने सच कबूलने के बाद 112 पर पुलिस को सूचना दी गई. आखिर में पुलिस ने बलदेव थाने में गैर-इरादतन हत्या की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया. सीओ महावन संजीव कुमार राय के अनुसार, शव को निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

Next Story