भारत

मुख्यमंत्री का मंदिर तोड़ा गया, तस्वीर को अधिकारियों ने अपने कब्जे में लिया, होती थी पूजा

jantaserishta.com
25 July 2021 11:19 AM IST
मुख्यमंत्री का मंदिर तोड़ा गया, तस्वीर को अधिकारियों ने अपने कब्जे में लिया, होती थी पूजा
x

हरियाणा के नारनौल में हाल ही में बनाए गए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मंदिर को नगर परिषद ने तोड़कर उस जगह को खाली करा लिया है। नगर परिषद के अनुसार यह मंदिर विवादित स्थान पर बनाया गया था।

जानकारी के अनुसार, नारनौल जिले के पास खालड़ा की पहाड़ी पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के हाल ही में बनाए गए मंदिर को शनिवार को नगर परिषद ने तोड़ दिया। परिषद के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
नगर परिषद के एक अधिकारी अभय यादव ने बताया कि परिषद के अधिकारियों ने वहां रखी मुख्यमंत्री खट्टर की फोटो को भी अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि यह मंदिर कुछ दिन पहले यहीं के लोगों ने बनाया था।
यादव ने बताया कि जिस जगह मंदिर बनाया गया था वह विवादित है और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में यह मामला विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि लोगों ने एक चबूतरा तैयार करके वहां मुख्यमंत्री की फोटो लगा रखी थी, जिसके सामने लोग सुबह-शाम दीपक जलाकर पूजा-अर्चना करते थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story