भारत
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ध्वनिमत से करवाया पारित
Shantanu Roy
20 March 2026 3:26 PM IST

x
Shimla. शिमला। सरकारी कोषागार का कैश फ्लो बनाए रखने के लिए हिमाचल सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों के कारण इस बार अनुपूरक बजट का साइज उम्मीद से ज्यादा बढ़ गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट रखा। इसमें बताया गया कि राज्य सरकार ने इस वित्त वर्ष में 40,462 करोड़ पहले पारित किए बजट से अतिरिक्त खर्चे हैं। यह सप्लीमेंट्री बजट आकार का नया रिकार्ड है। विनियोग विधेयक के जरिए ध्वनिमत से इसे पारित भी कर दिया गया। विपक्ष को इसका पता तब चला, जब बिल पारित होकर राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा हो रही थी। राज्य सरकार ने इस वित्त वर्ष के लिए 58,514 करोड़ का बजट पारित किया था। इस बजट से अधिक हुए खर्च को अनुपूरक बजट के तौर पर सदन में लाया जाता है, इसलिए 40462 करोड़ की धनराशि हैरान करने वाली थी।
इस लिहाज से इस वित्त वर्ष में कुल बजट 98,976 करोड़ हो गया है। हालांकि तस्वीर ऐसी नहीं है। वास्तविकता यह है कि 40462 करोड़ में से 26,195 करोड़ राज्य सरकार को ट्रेजरी के ओवरड्राफ्ट को सेटल पर खर्च करने पड़े हैं। यानी सैलरी-पेंशन के भुगतान के बाद पहली तारीख को जब ट्रेजरी ओवरड्राफ्ट में चली जाती है, तो उसे संतुलित करने के लिए वेयज एंड मीन्स से उपाय करने पड़ते हैं। इसी कोशिश में 26,195 करोड़ की एंट्री हुई है, जिसे सप्लीमेंट्री बजट में दिखाना जरूरी है। इसके अलावा 14,267 करोड़ की धनराशि असली अनुपूरक बजट है। पिछले साल कुल अनुपूरक बजट 17,053 करोड़ था, जिसमें से 10,137 करोड़ ट्रेजरी का कैश फ्लो बनाए रखने पर खर्च हुए थे। इस बार के अनुपूरक बजट को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वेतन, पेंशन और लोन रिपेमेंट का भुगतान बनाए रखने के लिए राज्य सरकार को क्या-क्या करना पड़ रहा है। कुल 40,462 करोड़ के अनुपूरक बजट में से 36375 करोड़ राज्य स्कीमों और 4087 करोड़ केंद्रीय प्रायोजित स्कीमों हेतु प्रावधित किए गए हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





