भारत

Shimla में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया ऐलान

Shantanu Roy
11 Aug 2024 11:01 AM GMT
Shimla में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया ऐलान
x
Sarkaghat. सरकाघाट। हिमाचल स्वतंत्रता से नानी परिवार कल्याण बोर्ड का जल्द ही गठन किया जाएगा। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कही। कल्याण बोर्ड का प्रतिनिधि मंडल परिषद के अध्यक्ष जगदीश गुलेरिया की अगवाई में मुख्यमंत्री से शिमला में मिला और उन्हें बताया कि पिछले सात वर्षों से बोर्ड का गठन न होने के कारण स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। साथ ही सरकार द्वारा स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों के लिए नौकरियों में दो प्रतिशत कोटे में जातिगत आरक्षण के कारण उपयुक्त उम्मीदवार न मिलने के परिणामस्वरूप बैकलॉग बढ़ता जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया की पिछले विधानसभा सत्र में विधायक संजय रत्न ने
सदन को बताया था।


वर्तमान में सभी विभागों में बैकलॉग के कारण लगभग 536 से अधिक पद रिक्त पड़े है, जिन्हें शीघ्र भरने के साथ साथ अन्य मांगों पर सहानुभूति पूर्वकविचार करने का आश्वासन भी मुख्यमंत्री ने कार्यकारिणी सदस्यों को दिया। इस मौके पर अध्यक्ष जगदीश गुलेरिया, महासचिव डा. अतुल ठाकुर, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष दुनी चंद, सरकाघाट मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता केके वर्मा, मंडी मंडल सचिव पारस गुलेरिया व केहनवाल से सदस्य प्रशांत व निशांत गुलेरिया ने संगठन की तरफ से मुख्यमंत्री का मिलने के लिए आभार भी व्यक्त किया। स्वतंत्रता सेनानी परिषद के सरकाघाट और धर्मपुर मंडल के अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश राज्य कांग्रेस आरटीआई सेल के को-ऑर्डिनेटर अधिवक्ता केके वर्मा ने कहा कि बोर्ड के गठन से हिमाचल के करीब एक लाख से अधिक स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्यों को इससे फायदा पहुंचेगा।
Next Story