भारत
मुख्यमंत्री सुक्खू का जवाब सीबीएसई स्कूलों में इच्छा पूछकर हो रही नियुक्ति
Shantanu Roy
26 May 2026 3:41 PM IST

x
Shimla. शिमला। सीबीएसई में कन्वर्ट किए गए छोटा शिमला स्कूल में मुख्यमंत्री सुक्खू जब बच्चों से संवाद कर रहे थे तो स्कूल की हैड गर्ल ने पूछा कि सीबीएसई बनाए गए स्कूलों में मेरिट के आधार पर नए शिक्षक आएंगे। तो क्या जो शिक्षक अभी पढ़ा रहे हैं, वे योग्य नहीं है। आज तक हमारा रिजल्ट इतना अच्छा रहा है, यही शिक्षक हमें पढ़ा रहे हंै। ये क्यों बदले जा रहे हैं? इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसने कहा कि ये योग्य नहीं हैं? सभी सरकारी स्कूलों में क्वालिफाइड टीचर हैं। सब टेस्ट के माध्यम से लगे हैं। यहां तो हम एक्स्ट्रा स्केल दे रहे हैं। कुछ स्कूलों में स्थायी शिक्षक रखना चाह रहे हैं। इस कारण एक नीतिगत फैसला किया गया है कि जो इच्छुक शिक्षक हंै, वे इसमें आ सकें।
शिक्षकों ने उनकी रुचि पूछी जा रही है। इसका मलतब यह नहीं है कि वे इंटेलिजेंट नहीं हैं। हमारे सरकारी स्कूलों के शिक्षक सबसे अच्छे हैं, निजी स्कूलों से भी अच्छे पढ़ाने वाले शिक्षक हमारे पास हैं। उन्होंने कहा कि कुछ व्यक्तिगत फैसले होते हैं, जिनमें बात करके आगे के समाधान करने होते हैं, हम शिक्षकों को हटा नहीं रहे हैं। यदि किसी स्कूल में फिजिक्स का टीचर नहीं हंै, वहां अगर मेरिट से शिक्षक आएंगे, तो बच्चों को टीचर तो मिलेगा ही, साथ ही छात्रों के रिजल्ट में भी सुधार होगा। इसके साथ ही शिक्षकों को भी सीबीएसई स्कूलों में पढ़ाने का विकल्प मिलेगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





