भारत

मुख्यमंत्री सुक्खू ने चांसलर डा. विवेक को किया सम्मानित

Shantanu Roy
10 July 2026 5:04 PM IST
मुख्यमंत्री सुक्खू ने चांसलर डा. विवेक को किया सम्मानित
x
इंदौरा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अरनी यूनिवर्सिटी के चांसलर डा. विवेक सिंह को शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर अरनी यूनिवर्सिटी को ‘बेस्ट लीडिंग यूनिवर्सिटी इन इन्नोवेशन, रिसर्च, टेक्नोलॉजी – स्किल्स इन हिमाचल प्रदेश’ के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाज़ा गया। यह सम्मान विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख शिक्षा, आधुनिक तकनीकों, अनुसंधान संस्कृति तथा कौशल-आधारित शिक्षण प्रदान करने के निरंतर प्रयासों की सराहना का प्रतीक है।
डा. विवेक सिंह ने इस सम्मान को विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सहयोगी संस्थानों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि अरनी यूनिवर्सिटी का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम, आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है। विश्वविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, रोबोटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी, ड्रोन टेक्नोलॉजी, हैल्थकेयर साइंसस, एंट्रेंप्रेनेरशिप एवं अन्य उद्योग-केंद्रित कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।
Next Story