भारत

मुख्यमंत्री सुक्खू ने डीके शिवकुमार को दी बधाई

Shantanu Roy
4 Jun 2026 5:34 PM IST
मुख्यमंत्री सुक्खू ने डीके शिवकुमार को दी बधाई
x
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को बंगलुरू में कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर डीके शिवकुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री सुक्खू बंगलूरू में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहे। इस दौरान उनकी मुलाकात लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े से भी हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि डीके शिवकुमार के नेतृत्व में कर्नाटक विकास और जन कल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने शिव कुमार के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। सीएम चार जून दोपहर बाद तक शिमला लौटेंगे। इसके बाद छह जून को वह सचिवायल में कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक के लिए एजेंडा बनाने पर राज्य सरकार के अधिकारी आजकल काम कर रहे हैं।
Next Story