भारत

मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

Shantanu Roy
13 Oct 2024 10:22 AM GMT
मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन
x
Shimla. शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज दशहरे के शुभ अवसर पर श्री हनुमान मंदिर जाखू में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन भी किया। विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान, स्थानीय पार्षद अतुल गौतम, नगर निगम के अन्य पार्षदगण, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, नगर निगम के आयुक्त भूपेंद्र अत्री और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Next Story