भारत

हरियाणा में चौधरी देवी लाल के जयंती समारोह सम्मेलन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं लेंगे भाग, सभी समाजवादी नेताओं को दिया गया था निमंत्रण

Tulsi Rao
11 Sep 2021 6:43 PM GMT
हरियाणा में चौधरी देवी लाल के जयंती समारोह सम्मेलन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं लेंगे भाग, सभी समाजवादी नेताओं को दिया गया था निमंत्रण
x
ललन सिंह ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए आवश्यक तैयारी, बच्चों में वायरल बुखार तथा कई जिलों में आई बाढ़ को लेकर राहत और बचाव कार्य में मुख्यमंत्री व्यस्त हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्कपूर्व उप प्रधानमंत्री स्व चौधरी देवी लाल की जयंती पर हरियाणा के जींद में 25 सितंबर को आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाग नहीं लेंगे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि स्व देवी लाल के पुत्र ओमप्रकाश चौटाला को इसकी सूचना दे दी गई है। इस सम्मेलन में जदयू की तरफ से पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी भाग लेंगे।

गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में इसमें नीतीश कुमार के अलावा ममता बनर्जी, शरद पवार, लालू यादव, मुलायम सिंह यादव, अरविंद केजरीवाल सहित सभी समाजवादी नेताओं को निमंत्रण दिया गया था।
ललन सिंह ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए आवश्यक तैयारी, बच्चों में वायरल बुखार तथा कई जिलों में आई बाढ़ को लेकर राहत और बचाव कार्य में मुख्यमंत्री व्यस्त हैं। अभी उनका बिहार के बाहर कहीं जाना संभव नहीं है। हां, बहुत इमरजेंसी कुछ हुआ तो वे दिल्ली जा सकते हैं, पर और कहीं नहीं।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री का देवी लाल के साथ आत्मीय संबंध रहा है। देवी लाल कृषि मंत्री थे तो नीतीश कुमार कृषि राज्य मंत्री थे। देवी लाल की जयंती पर मुख्यमंत्री को निमंत्रित किया गया है, पर वे इस बार नहीं जा सकेंगे। इसके पहले देवी लाल की याद में हुए कई सम्मेलनों में मुख्यमंत्री भाग लेते रहे हैं।


Next Story