भारत

Dehra में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे मुख्यमंत्री

Shantanu Roy
8 July 2024 3:48 PM IST
Dehra में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे मुख्यमंत्री
x
Dehra. देहरा। देहरा में मुख्यमंत्री को चुनाव से पहले ही हार का आभास हो चुका है और अपनी हार सामने देखकर मुख्यमंत्री सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग कर रहे हैं। ये शब्द देहरा उपचुनाव में भाजपा प्रभारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व सुलाह के विधायक विपिन सिंह परमार ने कहे। श्री परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पत्नी के चुनाव के लिए पूरी सरकार को देहरा में बिठा दिया है और प्रदेश का सचिवालय कई दिनों से सूना पड़ा है। सचिवालय में आने वाले फरियादी वहां से निराश होकर लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने देहरा को पुलिस छाबनी में तब्दील कर दिया है, इससे यह साबित होता है कि जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाने का मूड बना लिया है। विपिन परमार ने कहा कि हिमाचल को 95 हजार करोड़ रुपए के कर्ज में डुबोने वाली कांग्रेस सरकार 10 हजार करोड़ का और
कर्ज लेने की तैयारी में है।

उन्होंने कहा कि उपचुनावों में कांग्रेस डरा-धमका कर वोट लेने की कोशिश कर रही है। कर्मचारियों को ट्रांसफर का डर, व्यापारियों को चालान का डर देकर तंग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार भाजपा का झंडा लगाने वाले छोटे व्यापारियों के बिना वजह से उपचुनावों के दौरान एक हजार से ज्यादा चालान कटवा चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-खरीद फरोख्त की राजनीति कर रही है, लेकिन कांग्रेस यह भूल रही है कि वह प्रदेश की स्वाभिमानी जनता के ईमान को नहीं खरीद सकती। अगर मुख्यमंत्री ने 18 माह में काम किया होता, तो आज वोट के लिए गली-गली न घूमना पड़ता। सरकार ने प्रदेश को दिया तो कुछ नहीं, बल्कि भाजपा सरकार का दिया सब बंद कर दिया। प्रदेश में माफिया राज का बोलबाला है और माफिया यहां पर दनदना रहा है और सीएम के मित्र चांदी कूट रहे हैं।
Next Story