भारत

अमित शाह पर भड़कीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कहा- मोदी जी अमित शाह को कंट्रोल करें

jantaserishta.com
16 April 2025 1:08 PM IST
अमित शाह पर भड़कीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कहा- मोदी जी अमित शाह को कंट्रोल करें
x

फाइल फोटो

देखें वीडियो.
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कोलकाता में इमामों के सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान बनर्जी ने मुर्शिदाबाद हिंसा के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह हिंसा पूरी तरह से सुनियोजित थी.
ममता बनर्जी ने कहा कि मैं केंद्र सरकार को चुनौती देती हूं कि उन्होंने वक्फ कानून इतनी जल्दबाजी में क्यों पारित किया? क्या उन्हें बांग्लादेश की स्थिति नहीं पता है? क्या आपने बंगाल में दंगे कराने के लिए लोगों को बाहर से बुलाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल नहीं किया? बीएसएफ ने क्यों हिंसा नहीं रोकी?
बनर्जी ने कहा कि मैं मोदी जी से रिक्वेस्ट करती हूं कि वो अमित शाह को कंट्रोल करें. अमित शाह हमारे खिलाफ एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं. क्या होगा जब मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं होंगे?
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story