
x
काजा। स्पीति घाटी के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क माध्यम चिचोंग पुल (कलवर्ट) अब पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। इस पुल के पुनर्निर्माण से अब स्थानीय किसानों, स्कूल जाने वाले बच्चों और पशुपालकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। यह पुल हाल ही में आई बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे ग्रामीणों को अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय विधायक अनुराधा राणा की पहल पर सीमा सडक़ संगठन और न्यू इंडिया कंपनी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुल को शीघ्रता से पुन: तैयार कर ग्रामीणों के लिए खोल दिया।
इस कार्य के सफल और समयबद् निष्पादन पर क्षेत्र के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने विधायक अनुराधा राणा का आभार जताया है। ग्रामीणों ने कहा कि इस पुल के शुरू होने से नकदी फसलों की ढुलाई, बच्चों की स्कूल जाने और पशुओं के चारागाह तक पहुंच में सुविधा होगी। ग्रामीणों ने इसके लिए विधायक अनुराधा राणा और बीआरओ का आभार जताया है। स्पीति के लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यों में इसी तरह तत्परता दिखाई जाएगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





