
x
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों के साथ-साथ अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को मंडी जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में सूर्यदेव ने ऐसे तीखे तेवर दिखाए कि लोग पसीने-पसीने हो गए। दिन का तापमान 39 डिग्री से अधिक तक रहा है, जो सामान्य से काफी ऊपर है। वहीं दोपहर के समय आसमान से बरसती आग और थपेड़े मारती ‘हिट वेब’ (लू) के कारण शहर की रफ्तार पूरी तरह थम गई। आलम यह था कि दोपहर 12 से 4 बजे के बीच शहर के मुख्य बाजारों में मानो अघोषित कफ्र्यू लग गया हो। बुधवार सुबह से ही धूप में इतनी तपिश थी कि 11 बजते-बजते लोगों का पैदल चलना मुहाल हो गया।
दोपहर को शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र चौहटा बाजार, सेरी मंच, गांधी चौक और आईटीआई चौक पर अमूमन रहने वाली भारी चहल-पहल पूरी तरह नदारद दिखी। तपिश से बचने के लिए लोग घरों और दफ्तरों के अंदर ही दुबके रहे। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले, वे भी सिर और मुंह को कपड़े या छाते से ढककर भागते नजर आए। मंडी शहर में गर्मी का आलम यह रहा कि घरों और दुकानों में चल रहे पंखे भी राहत देने में नाकाम साबित हुए और वे केवल गर्म हवा ही फेंकते रहे। उमस और लू के इस दोहरे वार ने दुकानदारों और आम जनता की दिक्कतों को दोगुना कर दिया है। ठंडे पेय पदार्थो, गन्ने के जूस और लस्सी की दुकानों पर ही थोड़ी-बहुत आवाजाही देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक गर्मी के तेवर ऐसे ही बने रहने की आशंका है। स्थानीय जनता अब टकटकी लगाए बादलों की ओर देख रही है ताकि बारिश की कुछ बौछारें इस झुलसती गर्मी से राहत दिला सकें।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





