भारत

DAV College कांगड़ा में चैस विजेता को सम्मान

Shantanu Roy
27 Aug 2024 10:54 AM GMT
DAV College कांगड़ा में चैस विजेता को सम्मान
x
Kangra. कांगड़ा। कांगड़ा चैस क्लब द्वारा एकदिवसीय चैस प्रतियोगिता का आयोजन एमसीएम डीएवी कालेज कांगड़ा में किया गया। इसमें ओपन कैटिगरी, अंडर-15 लडक़े, अंडर-गल्र्स की खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस दौरान फ्लोर मिल के एमडी योगेश गुप्ता ने मुख्यातिथि के रूप में पहुंचकर विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। कांगड़ा चैस क्लब द्वारा मुख्यातिथि का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि योगेश गुप्ता ने कहा कि प्राचीन समय से चला आ रहा शह और मात का शतरंज का खेल सदा से ही बुद्धिजीवियों का खेल माना जाता रहा है। वहीं आपका खेल के लिए चैस खेल का चुनाव करना ही यह दर्शाता है कि आपकी बुद्धि प्रखर है, जिसकी बुद्धि जितनी तेज होगी और जो जितना आगे की सोच कर चाल चलेगा शतरंज खेल पर उसकी पकड़
उतनी ही मजबूत होगी।

बता दें कि इस चैस प्रतियोगिता में प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों के लगभग 137 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस दौरान अंडर-15 लड़कियों में प्रथम स्थान पर अर्शिया चौधरी कांगड़ा, दूसरे स्थान पर श्रुति शर्मा चंबा व तीसरे स्थान पर हर्षिता ठाकुर जयसिंहपुर विजेता रही। वहीं, अंडर-15 लडक़ों में श्रेयांश जैन जालंधर प्रथम स्थान पर, शिवम ठाकुर चंबा दूसरे स्थान पर, रशीश गुलेरिया कांगड़ा तीसरे स्थान पर विजेता रहे। इसी तरह ओपन कैटागरी में विपन कुमार प्रथम नादौन, पर्नव कुमार मंडी द्वितीय, अंशुल ठाकुर हमीरपुर तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, लड़कियों में ओपन कैटेगरी मे पायल ठाकुर जयसिंहपुर पहला, अहाना गुप्ता कांगड़ा दूसरा, श्रेया गुलेरिया नादौन तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-सात में रुद्र शर्मा, यंगस्टर ब्वायज करणवीर सिंह धर्मशाला, यंगस्टर गल्र्स में मुस्कान नगरोटा विजेता रही। इस अवसर पर कांगड़ा चैस क्लब के मुख्य संरक्षक अमित वर्मा, प्रधान संजय शर्मा, सचिव दीपक चुग, कोषाध्यक्ष सुभाष, अतुल चौधरी, प्रवीन शर्मा, आस्था वर्मा व आयुष वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Next Story