महिला बैंक मैनेजर पर केमिकल अटैक, कार में थी पीड़िता, शीशा खुलवाकर वारदात को अंजाम

यूपी। लखनऊ में एक महिला बैंक मैनेजर पर केमिकल से हमला किया गया। आलमबाग रेलवे कॉलोनी में कार सवार बैंक मैनेजर मनप्रीत कौर पर मंगलवार देर शाम करीब 7:30 बजे चेहरे पर केमिकल की शीशी स्कूटी सवार ने उड़ेल दी। आंखों में जलन और दिक्कत होने पर वह खुद कार से आनन फानन अजंता अस्पताल पहुंची। इलाज के बाद हालत सामान्य बताई जा रही है। महिला पर हमला किन कारणों से हुए पुलिस इसकी जांच में जुटी है। पुलिस स्कूटी सवार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि मनप्रीत का उनके पति से विवाद चल रहा है। सभी बिंदुओं पर पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है। मामले में इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक मनप्रीत कौर मानकनगर इलाके में स्थित सेंट्रल बैंक में मैनेजर हैं। मंगलवार शाम बैंक से काम खत्म कर रेलवे कालोनी पहुंची। वहां वह कार पार्क करती हैं। कार लेकर घर की ओर जा ही रही थी। इस बीच एक युवक स्कूटी से पहुंचा उसने शीशे पर ठकठक कर खुलावाया। शीशा खोलते ही उसने केमिकल की शीशी उनपर उड़ेल दी। आंखों में जलन और दिक्कत होने लगी। वह खुद कार से अजंता हॉस्पिटल पहुंची। इलाज कराया। अब हालत सामान्य है।
इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। वहीं, महिला का बयान भी दर्ज किया गया। इस दौरान उनके पति से विवाद की जानकारी सामने आई है। संभावना है कि विवाद के कारण हमला करवाया गया हो। हमले के पीछे और भी कोई कारण हो सकता है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं. संदिग्ध की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपी की पहचान होते ही उसकी पकड़ा जाएगा।
पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संदिग्ध की तलाश जारी है। टीम उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। वहीं, महिला का कहना है कि उन्हें नहीं पता की हमला किसने किया या किसने करवाया। हमले के समय वो अपने घर जा रही थीं। उनकी गाड़ी कहां खड़ी होती है और वो कब निकलती हैं इसकी हमलावर को जानकारी थी क्योंकि उसने गाड़ी का शीशा खुलवाकर केमिकल उड़ेला। इसके बाद उनकी आंखों में जलन हुई तो वो सीधा गाड़ी लेकर अस्पताल पहुंच गईं। पुलिस ने उन्हें हमलावर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।





