भारत

ड्रैगन सांप के नाम पर ठगी का खेल, ठगों ने कैंसर मरीजों तक को नहीं छोड़ा! मचा हड़कंप

jantaserishta.com
12 Jan 2025 10:56 AM IST
ड्रैगन सांप के नाम पर ठगी का खेल, ठगों ने कैंसर मरीजों तक को नहीं छोड़ा! मचा हड़कंप
x
सांकेतिक तस्वीर
गिरोह पर शिकंजा कसा.
यमुनानगर: हरियाणा में ड्रैगन सांप (Dragon snake) के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा हुआ है. यह गिरोह दुर्लभ और बेशकीमती जानवरों की आड़ में करोड़ों की ठगी करता है. इस गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है. ये लोग भोले-भाले लोगों को बड़े मुनाफे का लालच देकर ठगी करते हैं.
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के लोग लोगों को बातों में फंसाते हैं और फिर उन्हें दुर्लभ ड्रैगन सांप की तरह दिखने वाली कोई चीज दिखाते हैं और कहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस प्रजाति की कीमत करोड़ों में है. ये आरोपी पहले तो सांप की तस्वीरें और वीडियो दिखाते हैं, फिर नकली सांप को असली बताकर मोटी रकम वसूल लेते हैं.
यमुनानगर में इस गिरोह ने इसी तरह से ठगी की वारदात को अंजाम दिया है. गिरोह के चार सदस्यों ने एक व्यापारी को एक सांप के जरिए करोड़ों कमाने का लालच दिया. व्यापारी गिरोह की बातों में फंस गया और 35 लाख रुपये गंवा बैठा.
इस गिरोह के शिकार लोग केवल यमुनानगर के ही नहीं हैं. इसका नेटवर्क अंबाला, लुधियाना, चंडीगढ़ में भी है. इसी के साथ राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी ठगी के ऐसे मामले सामने आए हैं. ठगों ने कहीं कैंसर के इलाज में सांप के उपयोग का दावा किया तो कहीं सांप को जादुई शक्तियों वाला बताकर लोगों को फंसाया है.
साल 2019 में जयपुर का एक बिजनेसमैन दुर्लभ सांप के नाम पर ठगा गया, उसने 50 लाख रुपये गंवा दिए. वहीं 2021 में गाजियाबाद के एक व्यक्ति ने सांप के जरिए जादुई इलाज का वादा किया और 1.2 करोड़ रुपये ठग लिए. साल 2023 में लुधियाना के एक किसान से 35 लाख रुपये ठगे गए, उससे कहा गया कि सांप की खाल से कीमती दवाइयां बनती हैं. वहीं साल 2024 में भोपाल में सांप बेचने के नाम पर एक NGO से 80 लाख रुपये की ठगी की गई.
यमुनानगर पुलिस ने इस मामले की शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है. इनमें मुरसलीन, हरप्रीत और दो अन्य आरोपी शामिल हैं. जांच अधिकारी महरूफ खान बैंक से रिकॉर्ड ले रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story