चार्टर्ड एकाउंटेंट ने पति से विवाद होने पर उठाया आत्मघाती कदम, बेटी के साथ कर ली ख़ुदकुशी

हैदराबाद। तेलंगाना राज्य से एक दुखद खबर सामने आई है। यहाँ की रहने वाली एक 28 साल की महिला ने अपनी दो साल की बेटी के बुधवार को हुसैन सागर झील में कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अफसरों ने इस घटना की पुष्टि की है।
मृतका की पहचान चार्टर्ड अकाउंटेंट कीर्तिका अग्रवाल (28) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना का कारण वैवाहिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस और गोताखोरों की तलाश में बच्ची का शव मंगलवार को मिला था, जबकि माँ का शव आज बरामद हुआ। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्रीय पुलिस के अनुसार, “3 नवंबर को, चार्टर्ड अकाउंटेंट कीर्तिका अग्रवाल ने अपने दो साल के बच्चे के साथ हुसैन सागर झील में कूदकर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी 2021 में हुई थी, और उसके और उसके पति के बीच विवाद हो गया, जिससे उसे अपने माता-पिता के साथ वापस जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। कल, उसके दो साल के बच्चे का शव मिला था, और आज उसका शव बरामद किया गया। बहादुरपुरा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था, और हमने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं।”





