भारत

टैक्सी चालक से पकड़ी चरस

Shantanu Roy
20 Jun 2026 5:29 PM IST
टैक्सी चालक से पकड़ी चरस
x
Chamba. चंबा। चंबा-पठानकोट एनएच पर गोली जीरो प्वाईंट के पास पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान टैक्सी चालक से 246 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान हुसैन पुत्र जान मोहम्मद वासी गांव सार पोस्ट आफिस देहग्रां तहसील चुराह के तौर पर की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर हवालात में बंद कर दिया है। आरोपी को अदालत से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद चरस खेप की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है।


जानकारी के अनुसा डीएसपी डल्हौजी मयंक शर्मा की अगुवाई में पुलिस चौकी बनीखेत की टीम ने गुरुवार रात को नियमित गश्त एवं यातायात जांच के लिए पठानकोट एनएच पर गोली जीरो प्वाईंट के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही थी। इसी बीच चौहड़ा डैम की आए टैक्सी वाहन को निरीक्षण के लिए रोका गया। पुलिस टीम को देखकर चालक हुसैन बुरी तरह घबरा गए। पुलिस को चालक की गतिविधियां संदिग्ध दिखने पर वाहन की तलाशी दौरान कब्जे से 246 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ डलहौजी पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।
Next Story