भारत
कंपनी में अफरातफरी, चौथी मंजिल से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत
jantaserishta.com
17 July 2025 3:31 PM IST

x
मचा हड़कंप.
सोनीपत: हरियाणा में सोनीपत राई थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कंपनी की चौथी मंजिल से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया. यहां मृतक संकेत के परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सुपुर्द कर दिया गया है.
जानकारी मिली है कि कंपनी में ट्रेनिंग के लिए आया संकेत सेल्फी लेने के लिए छत पर चढ़ा था और इसी के चक्कर में वह छत से गिर गया. वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. संकेत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
आपको बता दें कि चांग भिवानी निवासी बलबीर ने बताया कि उसका 19 साल का बेटा संकेत पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था. उसकी करीब एक माह पहले राई औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कंपनी में इंटर्नशिप लगी थी. उसके साथ बिहार के आदित्य की भी इंटर्नशिप लगी थी. दोनों प्लॉट नंबर -385 राई में ट्रेनिंग कर रहे थे. घटना के दिन दोनों कंपनी की चौथी मंजिल पर चढ़ गए थे जहां से संकेत सेल्फी लेने लगा. इसी दौरान आदित्य डर के चलते वापस नीचे आ गया. कुछ देर बाद संकेत नीचे गिरकर बेसुध हो गया. चौथी मंजिल से गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
कंपनी के कर्मचारियों की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई. राई थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया. जहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया.
इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि कंपनी की छत से गिरने से इंटर्नशिप के लिए आए युवक की मौत हो गई. मृतक युवक चौथी मंजिल पर सेल्फी लेने के लिए पहुंचा था. परिजनों के बयान पर कार्यवाही अमल में लाते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





