भारत

आवाजाही के लिए बहाल हुआ चंडीगढ़-मनाली NH

Shantanu Roy
11 Aug 2024 10:50 AM GMT
आवाजाही के लिए बहाल हुआ चंडीगढ़-मनाली NH
x
Mandi. मंडी। जिले के पंडोह के 9 मील के पास 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया है। बीती रात 11 बजे के करीब 9 मील में पहाड़ी से एक बार फिर भारी मात्रा में मलबा आ गया था। मलबा गिरने कारण 9 मील में दलदल जैसी स्थिति बन गई थी। इसके बाद मंडी पुलिस द्वारा दोनों ओर से ट्रैफिक को बंद कर दिया गया था। इस बंद के कारण फंसे लोगों को टैक्सी व बसों में रात ही सारी रात गुज़ारनी पड़ी। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी- कतारें लगने से जाम ने ओर अधिक परेशान किया। इस दौरान सभी वाहनों को पंडोह से गोहर
चैलचोक भेजा गया।

मगर कुल्लू जाने वाले वाहनों का मंडी कटौला बजौरा सड़क मार्ग भी बंद होने से रुकना पड़ा है। उधर, जिला प्रशासन इस बंद के समाधान के लिए गंभीर नहीं है। क्योंकि नो मील में पत्थर कम किचड़ ज्यादा आ रही है। इसका कारण यहां से बरसाती पानी की नाली ऊंची पहाड़ी से बह रही है जो अपने साथ मलवा किचड़ ला रही है। जब तक इसका रूख़ बदला नहीं जा सकेगा तब तक समस्या बनी रहेगी। सड़क में आए कीचड़ को हटाने में लोढर की व्यवस्था अत्यन्त आवश्यक है। जो 15-20 मिनटों में सड़क मार्ग सुचारू कर सकता है। यह समाधान का दूसरा विकल्प है।
Next Story