भारत

Chamba News: भरमौर में जल उठा मकान

Shantanu Roy
31 May 2024 4:46 PM IST
Chamba News: भरमौर में जल उठा मकान
x
भरमौर। Bharmour: भरमौर उपमंडल की ग्राम पंचायत पूलन में शुक्रवार तडक़े एक मकान में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आरंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह बताई जा रही है। फिलहाल जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल सकेगा। स्थानी पंचायत के स्वयंसेवी अंग्रेज कपूर ने बताया कि शुक्रवार तडक़े पूलन गांव के जैसी पुत्र दर्जी के मकान में आग लग गई।
इससे भीतर चल रही उन पिंजाई मशीन, छोटी आरा मशीन और आटा चक्की तथा रखा सारा समान जल गया। ग्राम पंचायत पूलन की प्रधान अनीता कपूर ने घटना की सूचना उपमंडलीय प्रशासन को दी। जिस पर तहसीलदार भरमौर तेज सिंह ने अपनी टीम सहित मौके का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया है। पीडि़त को प्रशासन ने 15हजार की राशि फौरी राहत के तौर पर दी है। उधर, पंचायत प्रधान अनीता कपूर और स्वयंसेवी अंग्रेज कपूर ने प्रशासन से पीडि़त को हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।
Next Story