
x
Chamba. चंबा। नगर परिषद चंबा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव में बुधवार को भाजपा समर्थित पार्षदों के हिस्सा न लेने के चलते गुरुवार दोपहर तक स्थगित कर दिए गए हैं। एसडीएम चंबा सदर प्रियांशु खाती की ओर से नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव की संशोधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके तहत गुरुवार सवेरे ग्यारह से बारह बजे तक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरे जाएंगें। साढे बारह बजे तक नामांकन वापसी का समय रहेगा। इसके उपरांत एक बजे नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का चुनाव होगा। इससे पहले बुधवार सवेरे एसडीएम कार्यालय कक्ष में नगर परिषद चंबा के नवनिर्वाचित 11 पार्षदों के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया गया। एसडीएम प्रियांशु खाती ने नवनिर्वाचित पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह के दौरान सुल्तानपुर वार्ड से कांता देवी, कसाकडा वार्ड से कुमारी सपना, चौगान वार्ड से तनवी गोस्वामी, हटनाला से विजय कुमार, जनसाली से सीमा कश्यप, चौंतडा वार्ड से सुनील नैयर, सुराडा से रजनी शर्मा, सपडी से निशा, धड़ोग से जितेंद्र कुमार सूर्या, जुलाहकडी वार्ड से भुवनेश्वरी गुलाटी और हरदासपुरा वार्ड से नीतू देवी ने पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस मौके पर सदर विधायक नीरज नैय्यर विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके उपरांत एसडीएम ने दोपहर बजे तक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर दो बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने के समय का दिया। मगर हिमाचल प्रदेश नगर परिषद निर्वाचन नियमावली 2015 के नियम 89 के अंतर्गत आवश्यक गणपूर्ति (कोरम) पूर्ण न होने तथा अध्यक्ष पद हेतु केवल एक नामांकन पत्र प्र्राप्त होने के कारण संपन्न नहीं हो सकी। इस पर एसडीएम ने निर्वाचन की कार्रवाई को स्थगित करते हुए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





