भारत
चक्की पुल परिचालन के लिए सुरक्षित, रेलवे ने निर्धारित की ट्रेन गुजरने की गति
Shantanu Roy
24 July 2025 4:18 PM IST

x
Jammu. जम्मू। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में जम्मू-दिल्ली रेलमार्ग पर चक्की पुल की नींव का एक बड़ा हिस्सा बह जाने की रिपोर्टों के बाद रेलवे अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि पुल रेल परिचालन के लिए सुरक्षित है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि पठानकोट-जालंधर कैंट मार्ग पर पठानकोट कैंट और कंदरोरी स्टेशनों के बीच चक्की रेलवे पुल पर अचानक बाढ़ आ गयी थी और 20 से 21 जुलाई तक जल स्तर बढ़ गया था। पुल की नींव जिसके बह जाने की रिपोर्टें थी, वास्तव में ढलान पर अतिरिक्त आवरण था। यह 21 जुलाई को अचानक आयी बाढ़ के कारण तेज बहाव से टूटकर नदी में गिर गया।
उन्होंने बताया कि आईआईटी रुड़की के सुझावों के अनुसार पुल का सुरक्षा कार्य चल रहा है और ढलान पर लगे अतिरिक्त आवरण को हटाने की योजना बनायी गयी है। स्थायी चौकीदारों द्वारा चौबीसों घंटे साइट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही पुल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। नदी का जलस्तर कम होने पर पाइल फाउंडेशन का काम फिर से शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर रेलवे ने पुल पर 20 किमी प्रति घंटे की गति सीमा लागू कर दी है और पुल पर रेल परिचालन के संबंध में किसी भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना की कोई संभावना नहीं है और यह सुरक्षित है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





