भारत

चैतन्य शर्मा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Shantanu Roy
4 April 2024 12:06 PM GMT
चैतन्य शर्मा ने चलाया जनसंपर्क अभियान
x
दौलतपुर चौक। विधानसभा क्षेत्र गगरेट के उपचुनाव हेतु जहां कांग्रेस अभी सशक्त प्रत्याशी की तलाश में लगी हुई है, वहीं भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने कमर कसते हुए जनसंपर्क अभियान शुरू कर गांव-गांव एवं घर-घर दस्तक दे रहे हैं। इसी के तहत चैतन्य शर्मा ने लोहारली, शिवपुर, नंगल जरियाला, सलोह, मरवाड़ी, अंबोटा, गोंदपुर बनेहड़ा इत्यादि गांवों में संपर्क अभियान चलाया और लोगों से अपने समर्थन हेतु आशीर्वाद मांगा। बुधवार को लोहारली में चैतन्य शर्मा ने कथावाचक कृष्ण कन्हैया जोशी के मुखारबिन्द श्री मदभागवत कथा का रसास्वादन किया।

आम जनता से भी मिले। उन्होंने बताया कि 14 माह से प्रदेश में विकास कार्य ठप्प पड़े होने की वजह से जनता ने परिवर्तन का मन बनाया है। उन्होंने दावा किया कि जनता उनके विजन को समझ रही है और उनके फैसले का समर्थन करती दिख रही है। उन्होंने बताया कि जनता झूठे वायदो का शिकार होने की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के सपने को साकार करने हेतु भाजपा के पक्ष में वोट करेगी।
Next Story