भारत
पार्ट टाइम नहीं होगी जनगणना, स्कूल के बाद काम का फरमान बदलें
Shantanu Roy
12 Jun 2026 8:56 PM IST

x
Hamirpur. हमीरपुर। उपायुक्त हमीरपुर के शिक्षकों को स्कूल अवधि के बाद और अवकाश के दिन जनगणना करने के जारी फरमानों के बाद शिक्षक संघ भडक़ गए हैं। गुरुवार को आठ शिक्षक संघों के पदाधिकारियों ने उपायुक्त से मुलाकातल की और जारी अधिसूचना को वापस लेने के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा है, ताकि जनगणना में तैनात किए गए शिक्षकों को किसी तरह की असुविधा फील्ड में न झेलनी पड़े। बता दें कि उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ ने बीते बुधवार को जनगणना-2027 को लेकर एक आदेश जारी किए थे, जिसमें कहा गया था कि जनगणना के अधिकारी डयूटी से पहले या फिर डयूटी के बाद जनगणना का कार्य पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि उनका स्कूल या कार्यालय का काम प्रभावित न हो सके या फिर अवकाश के दिन जनगणना का कार्य किया जाए। ऐसे में गुरुवार को सभी टीचर यूनियन एक मंच के नीचे एकत्रित हुई और उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ से जारी अधिसूचना को वापस लेने के लिए एक ज्ञापन सौंपा है।
टीचर यूनियनों में हिमाचल प्रदेश सर्व टीजीटी महासंघ, हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ, विज्ञान अध्यापक संघ, स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन, टीजीटी आट्र्स एसोसिएशन, सीएंडवी अध्यापक संघ, प्राइमरी टीचर फेडरेशन, अखिल भारतीय शैक्षणिक महासंघ और संस्कृत शिक्षक परिषद के करीब 150 से 200 शिक्षकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त हमीरपुर के समक्ष रखी हैं। क्योंकि हमीरपुर जिला में भी 16 जून से 15 जुलाई तक जनगणना के तहत गृह गणना का कार्य शुरू हो रहा है। प्रथम चरण में अधिकतम तैनाती शिक्षकों की की गई है। शिक्षा विभाग के अलावा शेष विभागों के कर्मचारियों को वर्किंग समय में जनगणना के लिए रिलीव किया जा रहा है, लेकिन शिक्षा विभाग में शिक्षकों को स्कूल में पूरा दिन पढ़ाने के बाद यह कार्य करने के आदेश उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को जारी किए थे, जिससे शिक्षकों को यह कार्य तय अवधि में पूरा करना मुश्किल हो गया है। समान कार्य हेतु समान समय लगता है। मगर प्रशासन इस बात की उपेक्षा करते हुए शिक्षकों को ड्यूटी के बाद और अवकाश में यह कार्य करने हेतु बाध्य कर रहा है। इसके अलावा शिक्षकों को अवकाश वाले दिन जनगणना हेतू मिलेंगे, जबकि इस कार्य हेतु तय समय 30 दिन है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





