
x
नई दिल्ली। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रनौत ने आज देशवासियों को रोशनी और उमंग के महापर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में उन्होंने सभी से अपील की कि इस दिवाली पर सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं।
रोशनी एवं उमंग के महापर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 🪔 pic.twitter.com/uT6ci6yBXQ
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) October 20, 2025
कंगना रनौत ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय, बुराई पर अच्छाई की जीत और जीवन में सुख और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस अवसर पर अपने घर और समाज में खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें।
अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि दीपावली केवल रोशनी और मिठाइयों का पर्व नहीं है, बल्कि यह परिवार, मित्र और समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को बढ़ाने का अवसर भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हर घर-आँगन दीपों की रोशनी से जगमगाए और हर हृदय प्रेम और उत्साह से भर जाए। करण जौहर, अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार सहित कई मशहूर हस्तियों ने दिवाली के अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘‘दिवाली की शुभकामनाएं’’।
T 5537 टी ५५३७ -दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएँ pic.twitter.com/gsUKGdwDUF
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 19, 2025
जौहर ने ‘इंस्टाग्राम’ पर अपने बच्चों यश और रूही के साथ तस्वीरें अपलोड कीं। उन्होंने लिखा, ‘‘सभी को दिवाली की शुभकामनाएं… यह साल प्रकाश, प्रेम और खुशी से भरा हो… मेरी तरफ से आपको त्योहारों का यह मौसम मुबारक हो।’’ अभिनेता अक्षय कुमार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘इस दिवाली आपके जीवन में प्रेम, प्रकाश और हँसी की गूंज बनी रहे। हैप्पी दिवाली।’’
हर मुस्कान से रोशन हो ये त्योहार। Wishing you love, light and laughter this Diwali. #HappyDiwali 🪔✨ pic.twitter.com/inAp1l3BFz
— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 20, 2025
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने ‘इंस्टाग्राम’ पर अपनी तस्वीर पोस्ट की और लिखा, ‘‘दिवाली की बधाई।’’ अभिनेता ऋतिक रोशन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आपके और आपके प्रियजनों के चारों ओर प्यार, रौशनी और सकारात्मकता बनी रहे। हैप्पी दिवाली, प्यारे लोगों।’’ अभिनेता जूनियर एनटीआर ने भी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर लिखा, ‘‘आप सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।’’ अभिनेता बॉबी देओल ने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक स्टोरी अपलोड की, जिसमें लिखा है, ‘‘दिवाली की बधाई।’’
Happy Diwali ✨🪔 pic.twitter.com/8PAgHVIN1N
— Madhuri Dixit Nene (@MadhuriDixit) October 20, 2025
अभिनेत्री सोहा अली खान ने ‘इंस्टाग्राम’ स्टोरी पर दिवाली मनाने की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘हैप्पी दिवाली’’। प्रसिद्ध अभिनेता सनी देओल ने कहा, ‘‘यह दिवाली आपके जीवन के हर कोने को प्रेम, साहस और नई शुरुआतों की रोशनी से जगमगा दे। आप सभी को प्यार, शांति और सकारात्मकता के साथ ढेर सारी शुभकामनाएं।’
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने त्योहार के लिए तैयार होकर ‘इंस्टाग्राम’ पर कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, ‘‘साल के सबसे ज्यादा प्रकाश से जगमग समय के लिए सज धज के तैयार। आप सभी लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं।’’अभिनेता वरुण धवन ने भी कई तस्वीरें खिंचवाईं, जिन्हें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘‘दिवाली की बधाई।’’
Happy Diwali! 🪔 pic.twitter.com/9BMOeMkMoL
— Allu Arjun (@alluarjun) October 20, 2025
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा ‘‘दिवाली की बधाई’’। सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देने वाले अन्य कलाकारों में कृति सैनोन, अनन्या पांडे, शनाया कपूर और सोनम कपूर शामिल हैं। बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं भूमि पेडनेकर. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका कातिलाना अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए हसीना ने सभी को दिवाली की बधाई दी है.
Tagsकरण जौहरअमिताभ बच्चनअक्षय कुमारअल्लू अर्जुनऋतिक रोशनजूनियर एनटीआरबॉबी देओलसोहा अली खानसनी देओलरकुल प्रीत सिंहवरुण धवनमाधुरी दीक्षितकृति सैनोनअनन्या पांडेशनाया कपूरसोनम कपूरदिवालीशुभकामनाएंहैप्पी दिवालीप्रकाशप्रेमखुशीरोशनीसकारात्मकतात्योहारसोशल मीडियाइंस्टाग्रामएक्सपोस्टतस्वीरेंस्टोरीपरिवारबच्चों के साथउत्सवआनंदप्यारनई शुरुआतसजावटदीपावली बधाईमशहूर हस्तियांकंगना रनौतअभिनेत्रीदीपावलीउमंगपर्वमित्रसौहार्दभाईचाराखुशियाँसकारात्मक ऊर्जासुखसमृद्धिस्वास्थ्यसुरक्षापर्यावरणपटाखेसामाजिक और सांस्कृतिक एकताDiwaliwishesHappy Diwalilightlovejoyilluminationpositivityfestivalsocial mediaInstagramxpostsphotosstoryfamilywith kidscelebrationnew beginningdecorationsDeepawali greetingscelebritiesKangana RanautactressDeepawalilightsenthusiasmfriendsharmonybrotherhoodhappinesspositive energyprosperityhealthsafetyenvironmentfirecrackerssocial and cultural unity
Next Story





