भारत

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

jantaserishta.com
9 Jun 2024 8:34 PM IST
Narendra Modi: नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
x
नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली है। उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जबरदस्त जश्न का माहौल है। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
वहीं बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह को मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने पर उनके क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बेगूसराय के काली स्थान मंदिर के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहां एक दूसरे को अबीर लगाकर मिठाई खिलाई, वहीं जमकर आतिशबाजी भी की।
बेगूसराय के लिए आज का दिन दोहरी खुशी का दिन है। गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो गए हैं। वहीं मुजफ्फरपुर के सांसद राज भूषण निषाद भी मोदी मंत्रिमंडल के हिस्सा बन रहे हैं। राज भूषण निषाद मुजफ्फरपुर से सांसद चुने गए हैं, लेकिन वह मूल निवासी बेगूसराय जिले के हैं। ऐसे में बेगूसराय से दो मंत्री मिलने पर जिले में खुशी का माहौल है।
गिरिराज सिंह बेगूसराय से दूसरी बार लगातार सांसद चुने गए हैं। उससे पहले नवादा से वो सांसद रहे थे। पीएम मोदी ने गिरिराज सिंह पर विश्वास जताते हुए तीसरी बार मंत्रिमंडल में शामिल किया है। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है जिस तरह गिरिराज सिंह ने पिछली बार काम किया, उसी तरह आगे भी करते रहेंगे।
भाजपा नेता मृत्युंजय कुमार ने कहा कि आज हमारे लिए दोहरी खुशी का माहौल है। जहां एक तरफ नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार शपथ ली, वहीं गिरिराज सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गिरिराज सिंह को जिम्मेदारी दिए जाने के लिए मैं पीएम मोदी का धन्यवाद और आभार जताता हूं।
नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने के बाद हरियाणा भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशियों का इजहार किया। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन अबकी बार बिल्कुल साफ है। सभी वादे पूरे किए जाएगें। यह रिकॉर्ड बन रहा है, जब नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं। जनता का विश्वास लगातार मोदी सरकार पर बड़ा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story