भारत

JP Nadda: मोदी सरकार में जेपी नड्डा की हुई वापसी, कौन होगा बीजेपी का नया अध्यक्ष?

jantaserishta.com
9 Jun 2024 8:25 PM IST
JP Nadda: मोदी सरकार में जेपी नड्डा की हुई वापसी, कौन होगा बीजेपी का नया अध्यक्ष?
x
JP Nadda: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए कैबिनेट में शामिल हुए. कैबिनेट में शामिल होने के बाद निश्चित ही उन्होंने पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ना पड़ेगा. लेकिन सवाल उठता है कि नड्डा के बाद बीजेपी की कमान कौन संभालेगा.
जगत प्रकाश नड्डा 2020 से बीजेपी अध्यक्ष हैं. वे राज्यसभा सदस्य हैं. नड्डा स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं. 2010 से 2013 तक नितिन गडकरी बीजेपी के अध्यक्ष रहे हैं.
नड्डा के कैबिनेट में जाने से बीजेपी के नए अध्यक्ष के नाम को लेकर हलचल शुरू हो गई है. कल तक कुछ नाम सामने आ रहे थे- इनमें भूपेंद्र यादव, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल और धर्मेंद्र प्रधान प्रमुख थे. लेकिन भूपेंद्र यादव, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल और धर्मेंद्र प्रधान ने भी मोदी कैबिनेट में शपथ ले ली. इसलिए ये सभी लोग भी रेस से बाहर हो गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story