भारत

दिवाली पर जश्न, मिठाई बांटकर मनाई खुशियां, दी बधाई

Shantanu Roy
8 Nov 2026 9:04 PM IST
दिवाली पर जश्न, मिठाई बांटकर मनाई खुशियां, दी बधाई
x
Una. ऊना। हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में उत्सव का माहौल रहा। संस्थान प्रबंधन की ओर से स्टाफ सदस्यों और छात्राओं को मिठाई भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी उत्साह के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। संस्थान के प्रधानाचार्य नरेश सैनी ने छात्राओं को दीपावली पर्व के धार्मिक और सामाजिक महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और एकता के साथ रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि त्योहार केवल खुशियां मनाने का अवसर नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश भी मिलता है।
Next Story