
x
Nagrota Bagwan. नगरोटा बगवां। रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां में बुधवार को नीट और जेईई में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य डाक्टर छवि कश्यप और रेनबो वल्र्ड भवारना की संस्थान प्रमुख मीनाक्षी कश्यप ने सफल हुए बच्चों को मिठाई खिलाकर, हार पहनाकर तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि स्कूल के गौरव ने 588 अंक, निखिल ने 579 तथा अदिति ने 496 अंक लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
इसके अतिरिक्त आकृति, भाविका, कशिश तथा पलक और जेईई में सक्षम ओर कशिश ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्कूल ने इस उपलब्धि के लिए बच्चों व उनके अभिभावकों को बधाई दी। सभी सफल बच्चों ने इस सफलता का श्रेय अपने अभिवावकों की प्रेरणा तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। स्कूल का कहना है कि यह प्रबंधन की प्रतिबद्धता है कि स्कूल के बच्चे साल दर साल सभी परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर सफलता हासिल कर रहे हैं तथा बच्चे अपना मुकाम हासिल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रेनबो इकलौता ऐसा संस्थान है, जहां बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार किया जाता है तथा बच्चों को एक साथ उच्च दर्जे की कोचिंग भी बिना खर्च उपलब्ध करवाई जा रही है ।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





