भारत

जश्न के मेहमानों का आज होगा खुलासा

Shantanu Roy
9 Dec 2023 11:49 AM GMT
जश्न के मेहमानों का आज होगा खुलासा
x

धर्मशाला। कांग्रेस सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर मनाए जा रहे जश्न में जनता से संवाद किया जाएगा। एक साल के जश्न में केंद्र से कौन आएंगे, इस बारे द्गह्यड्ड स्थिति शुक्रवार को स्पष्ट हो पाएगी। यह बात सरकार के एक वर्ष कार्यकाल पर धर्मशाला में मनाए जा रहे जश्न के कन्वीनर एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने जदरांगल में केंद्रीय विश्वविद्यालय भवन निर्माण के मसले पर कहा कि हिमाचल से संबंधित केंद्रीय मंत्री ही इस मामले में कुछ नहीं कर पाए हैं। जगत सिंह नेगी ने कहा कि हमारा एक साल का कार्यकाल चुनौतीपूर्ण रहा है। हमें हिमाचल को अपने पैरों पर खड़ा करना है। हम एक साल के कार्यकाल को बीजेपी की तरह जश्न जैसे नहीं, बल्कि साधारण तरीके से मनाने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा को सिर्फ आरोप लगाने आते हैं, जो काम प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने किए हैं, वे भाजपा को नजर नहीं आते। श्री नेगी ने कहा कि सुक्खू सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि ओपीएस की बहाली रही है। बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए हर विभाग में पोस्टें निकाली जा रही हैं। राजस्व एवं बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने ज्वालामुखी ने एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के हर व्यक्ति को बागबानी में बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा की बागबानी में शिवा प्रोजेक्ट के तहत सात जिलों में 6000 हेक्टेयर भूमि में अमरूद, अनार और मौसमी फल लगाए जाएंगे। इसी प्रोजेक्ट में ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के जाकोटा में 227 हेक्टेयर धनोट में 206 हेक्टेयर और नलवाड़ में 20 हेक्टेयर भूमि पर फलों की खेती की जा रही है। क्षेत्र की तारबंदी करना, पानी की व्यवस्था व फेंसिंग करना सरकार की जिम्मेदारी होगी। इस मौके पर विधायक संजय रतन, केवल पठानिया और मलेंद्र राजन भी उपस्थित थे।

Next Story