भारत

सीबीएसई स्कूल के छात्रों ने जकार्ता में चमकाया देश का नाम

Shantanu Roy
19 May 2026 4:38 PM IST
सीबीएसई स्कूल के छात्रों ने जकार्ता में चमकाया देश का नाम
x
Market. मंडी। अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिमाचल प्रदेश के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक सीबीएसई पाठशाला मंडी के छात्रों ने एक बार फिर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता ‘कोडेवर 7.0’ में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। स्कूल के होनहार छात्रों ने इस वैश्विक प्रतियोगिता के ट्रैक-1 में अपनी अनूठी सोच का प्रदर्शन करते हुए विशेष श्रेणी के तहत ‘आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया’ का ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ अपने नाम किया है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया भर के लगभग 20 देशों के हजारों प्रतिभावान छात्रों ने भाग लिया था, जिन्हें पछाड़ते हुए मंडी सीबीएसई के छात्रों ने यह गौरवपूर्ण उपलब्धि
हासिल की।

इस बड़ी सफलता के पीछे स्कूल के तीन होनहार छात्रों अंश ठाकुर, ऋषभ ठाकुर और शिवांक कश्यप की कड़ी मेहनत और नवीन सोच रही है। छात्रों की इस वैश्विक कामयाबी से न केवल मंडी जिला, बल्कि पूरा हिमाचल प्रदेश और देश गौरवान्वित हुआ है। बता दें कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ;सीबीएसईद्ध मंडी के दो प्रतिभाशाली छात्र ऋषभ ठाकुर और शिवांग कश्यप ने अपनी मेहनत, लगन और नवाचार के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। दोनों छात्रों का चयन जकार्ता में आयोजित होने वाले एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए हुआ। जहां उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया’ अवार्ड अर्जित किया है। इनकी सफलता का आधार है उनका अभिनव प्रोजेक्ट ऑटोमेटिक डैम गेट सिस्टम है। यह मॉडल विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं जैसे बादल फटना और अचानक बाढ़ को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
Next Story