भारत

IPS का पासपोर्ट CBI ने किया जब्त, DIG हरचरण भुल्लर का लिंक ब्लैक मनी के बड़े नेटवर्क से जुड़ा

Nil dhankar
26 Oct 2025 2:54 PM IST
IPS का पासपोर्ट CBI ने किया जब्त, DIG हरचरण भुल्लर का लिंक ब्लैक मनी के बड़े नेटवर्क से जुड़ा
x

पंजाब। रिश्वत केस में पकड़े पंजाब के रोपड़ रेंज के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर का विदेशी कनेक्शन सामने आया है। भुल्लर के ड्यूटी के दौरान ही करीबन 10 बार दुबई यात्रा पर जाने की चर्चा है। CBI ने भुल्लर का पासपोर्ट अपने कब्जे में लिया हुआ है। इसके माध्यम से उनके विदेश दौरों की डिटेल जुटाई जा रही है।

CBI के आधिकारिक सूत्रों अनुसार अब तक भुल्लर के दुबई में 2 और कनाडा में 3 फ्लैट का पता चला है। इसके अलावा उनके पास लुधियाना में लगभग 55 एकड़ जमीन और माछीवाड़ा क्षेत्र में 20 दुकानों की जानकारी भी CBI के हाथ लगी है। सीबीआई को शक है कि भुल्लर ने अपनी तैनाती के दौरान विदेशों में भी संपत्ति बनाई।

CBI सूत्रों का कहना है कि एजेंसी अब इन सभी संपत्तियों के सोर्स का पता लगाने में जुटी है और यह जांच भी की जा रही है कि क्या इन संपत्तियों को किसी अन्य नाम पर खरीदा गया था। आने वाले दिनों में भुल्लर की संपत्तियों को लेकर और खुलासे होने की संभावना है।

CBI की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, हरचरण भुल्लर के दुबई में दो आलीशान फ्लैट, कनाडा में तीन प्रॉपर्टीज़, और लुधियाना में करीब 20 दुकानें सामने आई हैं

इतना ही नहीं — बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर रहते हुए भुल्लर ने लगभग 10 बार दुबई की यात्राएं की थीं।

CBI ने अब उनका पासपोर्ट ज़ब्त कर लिया है ताकि वो देश छोड़कर भाग न सकें।

सूत्रों का कहना है कि यह मामला अब भ्रष्टाचार और ब्लैक मनी के एक बड़े नेटवर्क से जुड़ता जा रहा है।

Next Story
null