भारत

खाई में गिरी कार, मरीन कमांडो की मौत, ज्वालामुखी के लाहडू में हादसा

Shantanu Roy
3 Jun 2026 4:10 PM IST
खाई में गिरी कार, मरीन कमांडो की मौत, ज्वालामुखी के लाहडू में हादसा
x
Volcano. ज्वालामुखी। कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी से भारतीय नौसेना के विशिष्ट मरीन कमांडो और शौर्य चक्र विजेता अमित सिंह राणा (32) का एक सडक़ हादसे में निधन हो गया। खुंडियां क्षेत्र के लाहड़ू में सोमवार देर रात उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 500 फुट गहरी खाई में जा गिरी। देश की रक्षा में अदम्य साहस और पराक्रम की मिसाल कायम करने वाले इस वीर जांबाज की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि अमित राणा छुट्टी पर घर
आए हुए थे।


परिजनों के अनुसार, वह सोमवार सुबह ही घर पहुंचे थे और अभी परिवार के साथ ठीक से समय भी नहीं बिता पाए थे। सोमवार रात वह एक दोस्त से मिलकर वापस घर लौट रहे थे कि इसी दौरान लाहड़ू के पास एक खतरनाक मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जवान की मौत पर ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन, एसडीएम ज्वालामुखी डॉक्टर संजीव शर्मा, एएसपी देहरा आरपी जसवाल, पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि, जिला भाजपा अध्यक्ष अजय खट्टा, ज्वालामुखी भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामस्वरूप शास्त्री और अन्य कई समाजसेवी लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
Next Story