x
Chamba. चंबा। चंबा-सिढक़ुंड मार्ग पर गुरुवार को एक वाहन के अनियंत्रित होकर सडक पर पलट जाने से एक बडा हादसा होते- होते टल गया। वाहन में सवार दोनों लोग सुरक्षित बताए गए हैं। फिलहाल इस घटना को लेकर किसी तरह की पुलिसिया कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को गांव-गांव सामान देने वाले व्यापारियों का वाहन अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य सडक़ पर पलट गया।
गनीमत यह रही कि पलटने के बाद वाहन सडक़ पर ही रूक गया। अन्यथा वाहन के सीधे गहरी खाई में गिरने से जानी नुकसान की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता था। वाहन को पलटता देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने वाहन में सवार दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताते चलें कि करीब छह दिन पहले इसी मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई थी, जबकि एक युवक मेडिकल कालेज टांडा में जिंदगी व मौत के बीच जंग लड़ रहा है।
Next Story