
x
Chaupal. चौपाल। राजधानी शिमला के चौपाल उपमंडल में एक कार दुर्घटना में चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने हादसे के संबंध में लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यह मामला सुमित पंता पुत्र यशपाल पंता निवासी झिकनीपुल, तहसील चौपाल, जिला शिमला के बयान पर दर्ज किया है। शिकायत में बताया है कि 16 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे झिकनीपुल-बाग मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन सडक़ से अनियंत्रित होकर करीब 30 से 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा वाहन चालक की कथित तेज और लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग के कारण हुआ। दुर्घटना में चालक रमण कुमार पुत्र केशव राम निवासी गांव रुसलाह, डाकघर रुसलाह, तहसील नेरवा, जिला शिमला गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेरवा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में भारतीय न्याय संहित (बीएनएस) की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद आज परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





