भारत

चलती कार में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Shantanu Roy
23 May 2026 5:07 PM IST
चलती कार में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
x
Bhota. भोटा। हमीरपुर जिला के बड़सर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव मक्कड़ के पास एक चलती क्विड कार में अचानक से आग लग गई। गनीमत यह रही की हादसे के दौरान कार में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि क्विड कार गलोड़ से सलौनी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान मक्कड़ के पास अचानक से गाड़ी से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते गाड़ी में आग भड़क उठी। चालक ने गाड़ी से धुआं उठते देख कर एकदम से गाड़ी को साइड लगाया और कार में बैठे परिजनों से एकदम से उतरने का आग्रह किया। चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। लेकिन कार आग के गौले में तब्दील हो गई और देखते ही देखते पूरा कार जलकर राख हो गई।
Next Story