भारत
'अब और नौकरी नहीं कर सकता'...पोस्टमास्टर ने फांसी लगाकर दी जान, घरवालों के उड़े होश
jantaserishta.com
20 Aug 2024 2:09 PM IST

x
पुलिस को मिली सूचना.
एटा: यूपी के एटा में जैथरा के गांव वरना में पोस्ट मास्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह घरवालों ने शव लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। घरवालों के अनुसार काम के दबाव में आकर युवक ने कदम उठाया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। थाना जैथरा के गांव वरना निवासी आनंद पांडेय (20) पुत्र कौशल किशोर पांडेय की छह माह पहले ही नौकरी लगी थी। इनकी नौकरी पोस्ट मास्टर पद पर थी और ब्रांच गांव कुतुबपुर कासगंज में तैनात थे।
बताया जा रहा है कि शनिवार को छुटटी लेकर गांव आए थे। घरवालों के अनुसार वह कहते थे कि काम का दबाव ज्यादा होने की वजह से परेशान हैं। वह अब और नौकरी नहीं करेंगे। रविवार रात को उन्होने झोपड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह सुबह घरवालों ने शव झोपड़ी में लटका देखा। शव को देख परिवार में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर एसओ राजकुमार सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे और घरवालों से बात की।
बताया जा रहा है कि इनके माता-पिता कहीं बाहर रहते है। उनका इंतजार किया जा रहा है, जिस कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह नहीं भेजा था। माता-पिता के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस का कहना है कि परिवार ने काम के कारण तनाव की बात कही है। कोई सुसाइड नोट अभी नहीं मिला है। फोन और झोपड़ी की तलाशी के बाद कुछ जानकारी आगे हासिल हो पाएगी।
बताया जा रहा है कि मृतक के मां-बाप भिवाड़ी में काम करते हैं। आनंद पांडेय भी वही काम करते थे। डाकघर में नौकरी के लिए फार्म डाला था जिसमें इनका नंबर आया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





