छत्तीसगढ़

DKS में टीचर की मौत, घायल हालत में भर्ती कराया गया था

Nilmani Pal
20 Aug 2024 1:19 PM IST
DKS में टीचर की मौत, घायल हालत में भर्ती कराया गया था
x
छग

मानपुर manpur news। सड़क हादसे में शिक्षक की मौत हो गई। शिक्षक का नाम लंकेश भंडारी है, जो मोहला-मानपुर जिले के रहने वाले थे। शिक्षक लंकेश भंडारी की बाइक सड़क पर बैठे मवेशियों की टकरा गई। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मामला अंबागढ़ चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक अंबागढ़ चौकी विकासखंड के परसाटोला हाईस्कूल में पदस्थ व्याख्याता लंकेश भंडारी अपने पैतृक गांव डोंगरगांव कुल्हाड़ी से देर शाम घर लौट रहे थे। इसी दौरान मेरेगांव पानीटंकी के पास राजनांदगांव चंद्रपुर हाईवे पर आवारा मवेशी बैठे हुए थे। जिससे टकरा गए।गंभीर हालात में शिक्षक को पार्षद सुरेश नेताम और अन्य लोगों ने पिकअप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबागढ चौकी ले गए, जहां नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर कर दिया गया।

सुबह 4 बजे बेहतर इलाज के लिए परिजन रायपुर के डीके. एस अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। Teacher death

Next Story