भारत

कैंसर पीड़ित युवक को बनाया निशाना, पुलिसवालों पर थाने में कुकर्म करने का आरोप

jantaserishta.com
20 Jun 2026 10:36 AM IST
कैंसर पीड़ित युवक को बनाया निशाना, पुलिसवालों पर थाने में कुकर्म करने का आरोप
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस महकमे में हड़कंप.
कुरक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां लाडवा उपमण्डल में निजी बैंक में काम करने वाले कैंसर पीड़ित युवक के साथ लाडवा थाने में कुकर्म के आरोपों से हड़कंप मच गया. कैंसर पीड़ित युवक ने थाने दो पुलिस अधिकारी (ASI) और होमगार्ड पर मारपीट करने और कुकर्म का आरोप लगाया है. फिलहाल पीड़ित युवक का इलाज एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है. मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.
इस आरोप के बाद सेवा सुरक्षा व सहयोग का दावा करने वाली खाकी का चेहरा भी बदरंग हो चुका है. थाने में सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी बाईं टांग में कैंसर है और कीमोथैरेपी का इलाज चल रहा है. हाल ही में उसकी कीमोथैरेपी हुई थी, जिसके कारण उसके सिर और शरीर के बाल झड़ चुके हैं. दो दिन पहले 17 जून की रात वह बैंक की ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था. रास्ते में इंद्री नाके पर ड्यूटी कर रहे एक होमगार्ड ने उसे रोक लिया. युवक का आरोप है कि उसने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था.
होमगार्ड ने उसका कपड़ा हटाया. विरोध करने पर डायल-112 पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद उसे जबरन पुलिस गाड़ी में बैठाकर लाडवा थाने ले जाया गया. युवक के अनुसार, उसे पहले करीब आधे घंटे तक बंद रखा गया. इसके बाद रात के समय उसे थाने के एक कमरे में ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई. युवक का आरोप है कि दो एएसआई और एक होमगार्ड ने उसके कपड़े उतरवाए और उसके साथ गलत काम किया.
घटना के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई. उसे इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया. एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टर नवनीत के मुताबिक जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर उसके बयान दर्ज किए. युवक ने आरोपित पुलिस अधिकारियों और होमगार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
वहीं इस मसले पर डीएसपी निर्मल सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पताल के माध्यम से घटना की सूचना मिली थी. पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए हैं. लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले में कुरुक्षेत्र के लाडवा पुलिस स्टेशन के दो असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) और एक होम गार्ड जवान को सस्पेंड कर दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null