भारत

अभियान तेज, कुल्लू में नशे का होगा खात्मा

Shantanu Roy
26 Jun 2026 5:57 PM IST
अभियान तेज, कुल्लू में नशे का होगा खात्मा
x
Kullu. कुल्लू। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 24 जून 2026 को कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल के सभागार में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध विशेष जागरूकता एवं संवेदनशीलता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रंजीत ठाकुर ने की। यह शिविर भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से संचालित समेकित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र भुंतर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में
आयोजित किया गया।


यह कार्यक्रम नशा मुक्त भारत अभियान जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत हुआ। शिविर में जिला कुल्लू के 45 से अधिक दवा विक्रेता, पुलिस थाना कुल्लू के प्रभारी एवं डीएलएसए कुल्लू के अधिकारी मौजूद रहे। जिला कल्याण अधिकारी ड. सत्यव्रत वैद्य ने प्रतिभागियों को नशे के दुष्प्रभावों, कानूनी प्रावधानों, उपलब्ध सहायता तंत्र तथा उपचार एवं पुनर्वास की प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डा. सत्यव्रत वैद्य ने कहा कि ऐसे प्रयास नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उपचार एवं पुनर्वास की आवश्यकता वाले व्यक्तियों को सेवाओं से जोडऩे तथा समाज में व्याप्त कलंक को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Next Story