भारत
वॉशरूम में छिपा रखा था कैमरा, सफाई कर्मचारी दबोचा गया, जमकर हंगामा
jantaserishta.com
17 Aug 2024 12:17 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
अश्लील वीडियो बनाने का मामला.
देहरादून: देहरादून के आनंदम रेस्टोरेंट के वॉशरूम में मोबाइल छिपाकर उसके कैमरे से अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर गुरुवार रात महिलाओं और उनके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके से आरोपी सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार किया।
साथ ही, रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया। कैंट कोतवाली इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि गुरुवार रात एक महिला परिवार के साथ आनंदम रेस्टोरेंट आई। इसी बीच, वह वॉशरूम गई तो फॉल्स सीलिंग के अंदर कैमरा लगा होने का शक हुआ।
महिला ने रेस्टोरेंट में बैठी अन्य महिलाओं को भी मौके पर बुलाया। फॉल्स सीलिंग के अंदर मोबाइल कैमरे में रिकॉर्डिंग होती पाई गई। इसके बाद महिलाओं ने बाहर आकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक को भी जानकारी दी।
महिलाएं जब दोबारा वॉशरूम पहुंचीं तो मोबाइल गायब मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्टोरेंट के स्टाफ से पूछताछ की। इस बीच, सफाई कर्मचारी पर संदेह होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद आरोपी विनोद मंडल निवासी चरक कुटीर मनिहारी धनबाद झारखंड ने वॉशरूम में महिलाओं की रिकॉर्डिंग की बात कबूली। उसने मोबाइल से रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी थी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी कर्मचारी के साथ रेस्टोरेंट संचालक पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
आनंदम रेस्टोरेंट में गुरुवार रात वॉशरूम में कैमरा लगा होने से महिलाएं आक्रोशित हो गईं। उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक और कर्मचारियों से पूछताछ की। आरोपी युवक पकड़ में आया तो महिलाओं ने सबक सिखाने के लिए उसे पीट दिया। वहीं, महिलाओं की संचालक से भी बहस हुई। उन्होंने कहा कि मामला उजागर होने के बाद भी रेस्टोरेंट प्रबंधक कार्रवाई नहीं कर रहा। रात तक महिलाओं ने हंगामा किया। बाद में पुलिस आरोपी को साथ लेकर चली गई।
पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। आरोपी के मोबाइल को फॉरेंसिंक जांच के लिए भेजा गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो पूर्व में एक-दो बार ऐसा कर चुका है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
अजय सिंह, एसएसपी-देहरादून
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





