भारत
बुजुर्ग की चाकुओं से गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
jantaserishta.com
17 Aug 2024 12:02 PM IST

x
साथ ही पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक बुजुर्ग की हत्या से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि थाने से कुछ कदम की दूरी पर ही बुजुर्ग की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मामला गोमती नगर विस्तार का है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि गोमती नगर विस्तार से 200 मीटर दूर मकदूमपुर इलाके में एक बुजुर्ग की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है।
मृतक का नाम महावीर यादव बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक यूनिट की टीम को जांच के लिए घटनास्थल पर बुलाया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





