
x
चांदपुर। एचपी नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भाषण (डिक्लेमेशन) प्रतियोगिता एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से डीएवी बिलासपुर की कैडेट निवेदिता मनहास तथा डीएवी दाड़लाघाट की वृंदा शर्मा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान डीएवी बिलासपुर के आत्रेय सांख्यान ने हासिल किया, बिलासपुर कालेज की काव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 23 लोगों ने रक्तदान किया।
शुभारंभ कैंप कमांडेंट कमांडर सज्जन कुमार, डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट विशाल (एएनओए जीडीसी सरकाघाट) तथा यूनिट के पीआई स्टाफ ने स्वयं रक्तदान कर किया। रक्तदान करने वालों में कमांडर सज्जन कुमार, लेफ्टिनेंट विशाल कुमार, पीओ धीरज राठौर, कैडेट अंकित कुमार, अंशुल शर्मा, पीयूष शर्मा, अनमोल चौहान, अभय कुमार, अनमोल, कपिल यादव, समंक, रजत, रमन, अक्षित शर्मा, निशित, ओम, कृष, मोहित, अंजलि, शिव चंदेल, निखिल शर्मा, निहाल तथा दिव्यांश शामिल रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





