भारत

कैबिनेट मंत्रियों ने याद किए पूर्व प्रधानमंत्री, दी पुष्पांजलि

Shantanu Roy
22 May 2026 6:14 PM IST
कैबिनेट मंत्रियों ने याद किए पूर्व प्रधानमंत्री, दी पुष्पांजलि
x
Shimla. शिमला। सद्भावना चौक में गुरुवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्रियों समेत कांग्रेस नेताओं और गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डाक्टर धनीराम शांडिल, राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, शिमला शहरी के
विधायक हरीश जनारथा
, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, पार्षदगण मौजूद रहे। मंत्री कर्नल डाक्टर धनीराम शांडिल ने लोगों को अहिंसा और सहनशीलता की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति गीतों और भजन प्रस्तुत कर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा, नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, सहायक आयुक्त देवी चंद ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर राजीव गांधी को याद किया।
Next Story